रायपुर : राजधानी के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में करीब 850 स्कूली विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ की लोककला और संस्कृति से जुड़ी शानदार प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। सांस्कृतिक स्पर्धा में सरगुजा संभाग ने पहला, दुर्ग संभाग ने दूसरा और रायपुर संभाग ने तीसरा स्थान हासिल किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विजेता विद्यार्थियों को शील्ड और मेडल देकर सम्मानित किया।

सरगुजा की प्रस्तुति रही अव्वल

सरगुजा संभाग के 286 छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुति दी। नृत्य और गीत के जरिए विद्यार्थियों ने वंदे मातरम की 150 वर्षों की यात्रा, मातृभूमि के प्रति प्रेम और युवा शक्ति के साथ आगे बढ़ते भारत की तस्वीर पेश की।

दुर्ग संभाग को दूसरा स्थान

दुर्ग संभाग के 277 विद्यार्थियों ने ‘सजता, संवरता, निखरता ये देश’ गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। बच्चों ने अपनी प्रस्तुति में अलग-अलग नृत्य शैलियों की झलक दिखाने के साथ कदमों की लय और ऊर्जा के जरिए राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।

रायपुर संभाग ने दिखाया सैनिकों का शौर्य

रायपुर संभाग के 280 विद्यार्थियों ने ‘संकल्प बोल के हम तो निकल पड़े’ फ्यूजन गीत पर प्रस्तुति दी। इसमें विद्यार्थियों ने सैनिकों के शौर्य, त्याग और बलिदान की गाथा को नृत्य के माध्यम से जीवंत किया।

By Author1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *