रायगढ़ : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रायगढ़ में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के लिए भव्य तिरंगा फ्लैग मार्च निकाला गया। छत्तीसगढ़ राइडर और रायगढ़ राइडर द्वारा आयोजित मार्च में बड़ी संख्या में बाइक राइडर्स ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बाइक राइडर्स को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले राइडर्स ने पूरे रास्ते देशभक्ति और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया।
वित्त मंत्री ने राइडर्स को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि तिरंगा देश के गौरव, एकता और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक है। ऐसे आयोजन युवाओं में देशभक्ति की भावना को मजबूत करने के साथ समाज में सकारात्मक संदेश भी देते हैं।
फ्लैग मार्च में शामिल राइडर्स ने अनुशासन और उत्साह के साथ तिरंगे का सम्मान किया। आयोजन के जरिए नागरिकों को राष्ट्रहित, सामाजिक जिम्मेदारी और एकजुटता का संदेश दिया गया।