आज 25 अप्रैल 2025 को रिलीज हुई ऐतिहासिक थ्रिलर फिल्म ग्राउंड जीरो ने सिनेमाघरों में धूम मचा दी है। यह फिल्म 2001 के संसद हमले के बाद की घटनाओं पर आधारित है। बीएसएफ अधिकारी नरेंद्र दुबे की कहानी को दिखाती है।

वह इस हमले के मास्टरमाइंड को पकड़ने के लिए भारत की सबसे बड़ी आतंकवाद-विरोधी जांच का नेतृत्व करते हैं। इमरान हाशमी, साई ताम्हणकर, जोया हुसैन, एकलव्य तोमर, ललित प्रभाकर और मुकेश तिवारी जैसे सितारों से सजी यह फिल्म दर्शकों का दिल जीत रही है।

तेजस प्रभा विजय देओस्कर के निर्देशन में बनी है। ग्राउंड जीरो के प्रॉड्यूसर रितेश सिधवानी व फरहान अख्तर हैं। फिल्म को दर्शकों और सोशल मीडिया पर जबरदस्त सराहना मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *