रायपुर : स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जगदलपुर स्थित लाला जगदलपुरी ग्रंथालय परिसर में बस्तर क्रिएटर हब स्टूडियो का शुभारंभ किया। आधुनिक तकनीक से लैस यह हब बस्तर के युवाओं, नवाचार करने वालों और स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी रचनात्मकता दिखाने के लिए नया मंच देगा।

उप मुख्यमंत्री ने क्रिएटर हब की सुविधाओं का जायजा लिया और युवाओं को डिजिटल माध्यमों के जरिए अपनी प्रतिभा सामने लाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से बस्तर की कला, संस्कृति, परंपरा, पर्यटन और विकास की सकारात्मक तस्वीर देश-दुनिया तक पहुंचाई जा सकती है।

पहले पॉडकास्ट में विजय शर्मा का इंटरव्यू

क्रिएटर हब के शुभारंभ के साथ ही इसके पहले पॉडकास्ट की रिकॉर्डिंग भी हुई। इसमें उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बस्तर के विकास, युवाओं की भूमिका और नई तकनीक के जरिए स्थानीय प्रतिभाओं को अवसर देने जैसे मुद्दों पर अपने विचार साझा किए।

कंटेंट क्रिएशन के लिए मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

बस्तर क्रिएटर हब में युवाओं को पॉडकास्ट, वीडियो, डिजिटल मीडिया और अन्य रचनात्मक गतिविधियों के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे स्थानीय युवा अपने विचार, अनुभव और नवाचार बेहतर तरीके से लोगों तक पहुंचा सकेंगे।

इस पहल का उद्देश्य बस्तर की प्रतिभाओं को पहचान दिलाने और स्थानीय विषयों को व्यापक, यहां तक कि वैश्विक मंच तक पहुंचाने के लिए एक मजबूत प्लेटफॉर्म तैयार करना है।

By Author1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *