रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 15 अगस्त को राजधानी स्थित मुख्यमंत्री निवास में स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ठाकरे के व्यक्तित्व और राष्ट्र व समाज के लिए उनके योगदान को याद किया।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि कुशाभाऊ ठाकरे का पूरा जीवन राष्ट्रसेवा, संगठन निर्माण और जनकल्याण के लिए समर्पित रहा। सादगी, अनुशासन, निष्ठा और सेवाभाव उनके व्यक्तित्व की पहचान थी। उन्होंने अपने आचरण और कार्यशैली से सार्वजनिक जीवन में उच्च आदर्श स्थापित किए।
सीएम साय ने कहा कि ठाकरे ने संगठन को मजबूत करने के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उसकी सेवा को प्राथमिकता दी। उनके विचार और जीवन आज भी सार्वजनिक जीवन में काम करने वाले लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती उनके आदर्शों और जीवन मूल्यों को आत्मसात करने का अवसर है। राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए जनकल्याण के लिए समर्पित होकर काम करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से ठाकरे के सेवा, समर्पण और राष्ट्रनिष्ठा के आदर्शों को अपनाने और विकसित एवं समृद्ध भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।