रायपुर, खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ओर से वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए रायपुर की विभिन्न गैर-आवासीय खेल अकादमियों में प्रवेश के लिए आयोजित दो दिवसीय चयन ट्रायल संपन्न हो गया। तीरंदाजी, एथलेटिक्स, हॉकी और फुटबॉल अकादमियों में प्रवेश के लिए खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ट्रायल के अंतिम दिन चारों खेलों में कुल 169 खिलाड़ियों की खेल दक्षता का परीक्षण किया गया। इनमें हॉकी और फुटबॉल के 57-57, तीरंदाजी के 23 और एथलेटिक्स के 32 खिलाड़ी शामिल रहे। वरिष्ठ प्रशिक्षकों और खेल विशेषज्ञों ने निर्धारित खेल मानकों के आधार पर खिलाड़ियों का मूल्यांकन किया। फुटबॉल में पासिंग, ड्रिबलिंग, पोजिशनिंग और मैच सेंस, जबकि तीरंदाजी में ड्रॉ लेंथ, आई डोमिनेंस, पोस्चर, मानसिक क्षमता और 20 मीटर शूटिंग की जांच की गई। एथलेटिक्स में विभिन्न दौड़, पैदल चाल, हाई जंप, लॉन्ग जंप और थ्रो इवेंट्स में खिलाड़ियों की क्षमता परखी गई। हॉकी खिलाड़ियों के तकनीकी कौशल का भी बारीकी से परीक्षण किया गया। इसमें हिट, पुश, स्कूप, स्टॉपिंग, रिसीविंग, टैकलिंग, क्लीयरेंस और पेनल्टी कॉर्नर से जुड़े कौशल शामिल रहे। गोलकीपर समेत विभिन्न पोजिशन के खिलाड़ियों की दक्षता का भी आकलन किया गया। चयन प्रक्रिया के जरिए प्रतिभावान खिलाड़ियों को खेल अकादमियों में प्रशिक्षण और आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *