राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले से जब आरएसएस के खिलाफ राहुल गांधी की हालिया टिप्पणियों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘हम अपना काम करते रहेंगे. हाथी आगे चलता रहेगा. उनके पूर्वजों ने भी संघ के बारे में बहुत कुछ कहा है, लेकिन देश को संघ और उसके कामों के बारे में पता है.’