Manvika Singh Avijit Singh Wedding: राजस्थान एक बार फिर से शाही शादी (Royal Wedding) का गवाह बना. अलवर के पूर्व राजपरिवार के सदस्य एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री भंवर जितेन्द्र सिंह (Bhanwar Jitendra Singh Alwar) की बेटी मानविका सिंह की शादी बुधवार को पूरे राजशाही रीति रिवाजों (Royal Customs) के साथ संपन्न हुई. शादी में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और उनकी बहन प्रियंका वाड्रा गांधी समेत सीएम अशोक गहलोत, वसुंधरा राजे और कई विदेशी मेहमानों ने भी शिरकत की. वहीं राजस्थान समेत अन्य राज्यों के पूर्व राजघरानों के सदस्य शामिल हुए. शादी का शाही अंदाज देखकर लोग चकित कर रह गए. यह राजशाही शादी समारोह अलवर के फूल बाग पैलेस (Phool Bagh Palace) में संपन्न हुआ.

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *