अंबिकापुर। सरगुजा संभाग को राष्ट्रीय रेलवे नेटवर्क (Railway news) से जोडऩे की मांग को लेकर सरगुजा सांसद चिंतामणि महराज ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र सौंपा है। इस पत्र के माध्यम से सांसद ने अम्बिकापुर क्षेत्र की कई लंबित रेल संबंधी मांगों को शीघ्र स्वीकृत करने का आग्रह किया है।
सांसद चिंतामणि महाराज ने नागरिकों के हितों को ध्यान रखते हुए पत्र के माध्यम से प्रमुख मांग की है कि अंबिकापुर-दिल्ली का संचालन सप्ताह में 2 बार किए जाए। साथ ही इस ट्रेन (Railway news) का रूट मैहर, सतना, चित्रकूट, बांदा, कानपुर होते हुए दिल्ली तक करने की मांग की है।
इसके अलावा इस ट्रेन में पैंट्री कार जोडऩे, स्लीपर कोच की संख्या बढ़ाने और जनरल कोच प्रारंभ करने का भी अनुरोध किया गया है। इसके अलावा शहडोल-नागपुर का परिचालन (Railway news) अंबिकापुर से करने की मांग उठाई गई है। साथ ही सूरजपुर और विश्रामपुर रेलवे स्टेशनों के प्लेटफॉर्म की लंबाई बढ़ाने और उन्हें शेड से कवर करने की आवश्यकता को रेखांकित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *