PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बजट घोषणाओं के कार्यान्वयन में तालमेल लाने के लिए सभी हितधारकों को एक साथ लाने के लिए इन वेबिनार की परिकल्पना की है. बिजली मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति में कहा कि हरित वृद्धि पर वेबिनार में छह सत्र होंगे, जिसमें हरित वृद्धि के ऊर्जा और गैर-ऊर्जा, दोनों घटकों को शामिल किया जाएगा.