रायपुर : छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने श्रद्धेय स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने जूदेव जी के समाजसेवा, जनजातीय हितों और संस्कृति के संरक्षण के लिए किए गए कार्यों को याद किया।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि दिलीप सिंह जूदेव जी ने अपना पूरा जीवन समाज सेवा और जनजातीय समुदायों के हितों के लिए समर्पित किया। उन्होंने आदिवासी समाज के बीच जागरूकता बढ़ाने, सामाजिक एकजुटता मजबूत करने और उनकी संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण के लिए लगातार काम किया।

उन्होंने कहा कि जूदेव जी का व्यक्तित्व, संघर्षशीलता, राष्ट्रनिष्ठा और समाज के प्रति समर्पण हमेशा प्रेरणादायी रहेगा। जनजातीय क्षेत्रों में लोगों के अधिकारों और हितों के लिए उन्होंने लगातार आवाज उठाई और सामाजिक एवं सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

आने वाली पीढ़ियों को मिलती रहेगी प्रेरणा

श्री ओपी चौधरी ने कहा कि श्रद्धेय दिलीप सिंह जूदेव के विचार और सेवा कार्य आने वाली पीढ़ियों को समाज एवं राष्ट्रहित में काम करने की प्रेरणा देते रहेंगे। उनकी पुण्यतिथि पर उनका स्मरण सेवा, समर्पण और सामाजिक एकता के मूल्यों को अपनाने का संदेश देता है।

वित्त मंत्री ने स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव के योगदान को नमन करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

By Author1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *