रायपुर, महिला टी-20 एशिया कप 2026 का खिताब जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम को वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बधाई दी है। उन्होंने टीम की इस शानदार उपलब्धि पर खुशी जताते हुए खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की।

ओपी चौधरी ने कहा कि भारतीय महिला खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, मेहनत, आत्मविश्वास और मजबूत इरादों के दम पर पूरे देश को गौरवान्वित किया है। टीम ने शानदार खेल भावना के साथ टूर्नामेंट में प्रदर्शन करते हुए एशिया कप की ट्रॉफी अपने नाम की।

वित्त मंत्री ने पूरी टीम के साथ कोचिंग स्टाफ और सहयोगी सदस्यों को भी इस सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भारतीय महिला क्रिकेट के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि देश की बेटियों के लिए भी प्रेरणा का काम करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *