NSG Jobs Sarkari Naukri: NSG यानी नेशनल सिक्योरिटी गार्ड, जिसे ब्लैक कैट कमांडो के नाम से भी जाना जाता है. इसमें शामिल होने का सपना हर युवाओं का होता है, लेकिन इसका हिस्सा बनना बेहद कठिन होता है. नेशनल सिक्योरिटी गार्ड भारत की हाई लेवल की सुरक्षा है, जो राष्ट्रपति, प्रधान मंत्री के साथ-साथ भारत में अन्य हाई प्रोफाइल सरकारी पदों को सुरक्षा प्रदान करता है. अगर आप भी NSG में शामिल होना चाहते हैं, तो हम आपको चयन प्रक्रिया, आवश्यक योग्यता मानदंड और आवश्यक आयु सीमा आदि के बारे में विस्तार से नीचे बता रहे हैं.