भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने 29 जनवरी को इतिहास रचते हुए अपना 100वां मिशन पूरा किया। श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से ISRO ने GSLV-F15 रॉकेट के जरिए NVS-02 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया।

NVS-02 उपग्रह नेविगेशन विद इंडियन कंस्टीलेशन (NavIC) की दूसरी पीढ़ी का हिस्सा है, जो भारतीय उपमहाद्वीप और 1,500 किमी तक के क्षेत्र में सटीकपोजिशनिंग, गति और समय संबंधी सेवाएं देगा। करीब 2,250 किलोग्राम वजनी इस उपग्रह में अत्याधुनिक नेविगेशन और रेंजिंग पेलोड लगे हैं, जिससे भारत का स्वतंत्र नेविगेशन सिस्टम और मजबूत होगा।

इसरो के इस ऐतिहासिक लॉन्च के साथ भारत अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *