रायपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में पेंड्रा बायपास के निर्माण का रास्ता आगे बढ़ गया है। लोक निर्माण विभाग ने इसके लिए 108 करोड़ 86 लाख 59 हजार रुपये की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राज्य शासन ने मंत्रालय से प्रमुख अभियंता को स्वीकृति संबंधी परिपत्र जारी कर दिया है।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निर्माण कार्य में उपयोग की जाने वाली सामग्री और पूरे प्रोजेक्ट की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि किसी भी स्तर पर गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर संबंधित जिम्मेदारों का उत्तरदायित्व तय किया जाएगा और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।