सहरसा स्टेशन के मुख्य वाणिज्य निरीक्षक राजेश श्रीवास्तव बताते हैं कि सहरसा जंक्शन से खुलने वाली वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस, गरीब रथ एक्सप्रेस, पुरबिया एक्सप्रेस में मार्च तक कंफर्म टिकट नहीं है. इन ट्रेनों में मार्च महीने के बाद ही कंफर्म टिकट यात्रियों को मिल पाएगा. उन्होंने यह भी बताया कि मार्च महीने में लंबी दूरी की ट्रेनों में स्लीपर की बुकिंग फुल हो चुकी है