रायपुर : स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लोकभवन में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। राज्यपाल रमेन डेका ने समारोह में शामिल सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्यपाल को पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी। इस दौरान प्रथम महिला रानी डेका काकोटी भी मौजूद रहीं।

समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मंत्री टंकराम वर्मा, गुरु खुशवंत साहेब, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, सांसद रूपकुमारी चौधरी और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल रमेश बैस समेत कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

शहीदों के परिजनों और सम्मानित हस्तियों की मौजूदगी

स्वागत समारोह में शहीदों के परिजन, वीरता पुरस्कार से सम्मानित पुलिस अधिकारी, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली हस्तियां और ब्रह्मकुमारी बहनें भी शामिल हुईं। पद्मश्री सम्मानित भारतीबंधु, डॉ. राधेश्याम बारले और उषा बारले की भी समारोह में मौजूदगी रही।

देशभक्ति कार्यक्रमों ने बांधा समां

कार्यक्रम में देशभक्ति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। समारोह में मुख्य सचिव विकास शील, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम सहित वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी, सेना के वरिष्ठ अधिकारी, विश्वविद्यालयों के कुलपति, मीडिया प्रतिनिधि और अन्य गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।

By Author1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *