रायपुर : स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लोकभवन पहुंचकर राज्यपाल रमेन डेका से सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल ने भी प्रदेश की सुख-समृद्धि और निरंतर प्रगति की कामना की।

इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने असम में बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए 5 करोड़ रुपये की सहायता राशि का चेक राज्यपाल रमेन डेका को सौंपा। यह राशि बाढ़ प्रभावित परिवारों के राहत और पुनर्वास कार्यों में उपयोग की जाएगी।

‘मुश्किल घड़ी में असम के साथ छत्तीसगढ़’

मुख्यमंत्री ने असम में बाढ़ से हुई जन-धन की क्षति पर संवेदना जताते हुए कहा कि प्राकृतिक आपदा की इस कठिन घड़ी में छत्तीसगढ़ की जनता असम के भाई-बहनों के साथ मजबूती से खड़ी है।

उल्लेखनीय है कि राज्यपाल रमेन डेका 16 अगस्त को असम के दौरे पर रहेंगे। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और विधायक पुरंदर मिश्रा भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *