H3N2 patient death in Maharashtra: महाराष्ट्र के अहमदनगर में जिस 23 वर्षीय व्यक्ति की H3N2 इन्फ्लुएंजा वायरस से संदिग्ध मौत हुई है वो पिछले हफ्ते अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने कोंकण के अलीबाग गया था. लौटने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ी और वो कोविड पॉजिटिव हो गया. बाद में उन्हें अहमदनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गई. उनके पोस्टमार्टम से कथित तौर पर पता चला कि उनके खून में H3N2 वायरस पाया गया था, लेकिन इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.