कांकेर। जिला मुख्यालय कांकेर में 23 और 24 नवंबर 2026 को जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, फुटबॉल, हॉकी, रस्साकसी, बैडमिंटन, तीरंदाजी, कराते, वेटलिफ्टिंग और एथलेटिक्स सहित कुल 11 खेल विधाओं में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन के तहत 23 नवंबर को जूनियर वर्ग और 24 नवंबर को सीनियर वर्ग के मुकाबले होंगे। प्रतियोगिताओं के सुचारू संचालन के लिए अलग-अलग खेलों के आयोजन स्थल भी निर्धारित किए गए हैं। कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, रस्साकसी, एथलेटिक्स, हॉकी, कराते और वेटलिफ्टिंग की प्रतियोगिताएं शासकीय नरहरदेव उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैदान में आयोजित होंगी। वहीं फुटबॉल और बैडमिंटन के मुकाबले मिनी स्टेडियम में खेले जाएंगे। तीरंदाजी की प्रतियोगिता शासकीय कन्या क्रीड़ा परिसर में होगी। दो दिवसीय इस आयोजन में जिले के खिलाड़ी विभिन्न खेल विधाओं में अपनी खेल प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *