रायपुर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नवा रायपुर स्थित अपने शासकीय निवास में पारंपरिक तरीके से हरेली तिहार मनाया। उन्होंने गौमाता और नांगर, गैती, कुदारी सहित कृषि औजारों की विधिवत पूजा-अर्चना की। घर के प्रवेश द्वार पर नीम की डाली लगाकर हरियाली और आरोग्य का संदेश दिया।

इस मौके पर उप मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को हरेली की शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश में अच्छी बारिश, खुशहाली और खेतों में भरपूर फसल की कामना की। उन्होंने कहा कि हरेली छत्तीसगढ़ की माटी, खेती-किसानी और लोक संस्कृति से गहराई से जुड़ा पर्व है।

अरुण साव ने कहा कि हरेली के जरिए प्रकृति और अन्नदाता के प्रति सम्मान का भाव प्रकट होता है। गेड़ी सहित कई पारंपरिक लोक परंपराएं इस पर्व की पहचान हैं। उन्होंने कहा कि अपनी लोक परंपराओं और त्योहारों का संरक्षण करना सभी की जिम्मेदारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *