Delhi MCD Live: दिल्ली नगर निगम में मेयर, डिप्टी मेयर का चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से बितने के बाद स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों के चुनाव के दौरान जमकर हंगामा हुआ. स्थायी समिति के सदस्य के चुनाव को लेकर एमसीडी हाउस के अंदर लगातार हो रहे हंगामे के चलते दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय ने एमसीडी हाउस की कार्यवाही कल सुबह 10 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया है.