रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पवित्र श्रावण मास के अवसर पर राजधानी रायपुर के सिविल लाइंस स्थित अपने निवास में सपरिवार भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया।

मुख्यमंत्री ने विधि-विधान के साथ शिवलिंग का अभिषेक कर भगवान शिव से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की मंगल कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री के परिवारजन और भक्तजन भी उपस्थित रहे।

श्रावण मास में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश में शांति, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।

By Author1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *