4078145881738806504
14271021545470334915

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पत्रिका जज़्बा पुलिस अवार्ड्स-2026 समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पुलिस का जज़्बा ही सुरक्षित, शांत और विकसित छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी ताकत है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने वाली संस्था नहीं, बल्कि समाज में सुरक्षा, विश्वास और सुशासन की मजबूत आधारशिला है। पुलिसकर्मी हर मौसम और हर चुनौती के बीच अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए जनता की सुरक्षा के लिए दिन-रात समर्पित रहते हैं। उनके त्याग, साहस और कर्तव्यनिष्ठा के कारण आम नागरिक सुरक्षित महसूस करते हैं।

उन्होंने नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक लड़ाई में पुलिस जवानों के अदम्य साहस और बलिदान को ऐतिहासिक बताते हुए उनकी भूमिका की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की शांति और विकास में पुलिस बल का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है।

जज़्बा पुलिस अवार्ड्स-2026 के अंतर्गत पुलिसिंग में नवाचार, सामुदायिक पुलिसिंग, संवाद से समाधान, सोशल मीडिया के माध्यम से जनजागरूकता, नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन, ई-मालखाना प्रबंधन, पिंक पेट्रोल यूनिट, महिला सुरक्षा, वूमेन हेल्पलाइन, साइबर अपराध नियंत्रण और अनुसंधान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री ने ज्ञानेश्वरी यादव की उपलब्धि का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने खेल और सेवा दोनों क्षेत्रों में प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार आर. कृष्णा दास, रायपुर पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला, मुख्यमंत्री के विशेष सचिव रजत बंसल सहित अन्य अधिकारी, पुलिसकर्मी और उनके परिवारजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

By Author1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *