Prayas Residential School Kanker admission 2025

प्रयास बालक एवं कन्या आवासीय विद्यालय ईमलीपारा कांकेर में कक्षा 11वीं में 02 सीट 01 अन्य पिछड़ा वर्ग बालक एवं 01 सामान्य वर्ग कन्या का सीट रिक्त है। इन रिक्त सीटों पर प्रवेश प्राक्चयन परीक्षा के माध्यम से होगा। प्रश्न पत्र कक्षा 10वीं स्तर का होगा। परीक्षा में शामिल होने के लिए कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक या समकक्ष ग्रेड से उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। साथ ही प्रदेश के संपूर्ण अनुसूचित क्षेत्र में स्थित किसी शासकीय अथवा अशासकीय शाला से कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। प्रवेश हेतु ऑफलाइन आवेदन 13 अगस्त से किया जा सकता है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 17 अगस्त तक निर्धारित की गई है। पात्र-अपात्र आवेदकों की सूची का प्रकाशन 19 अगस्त को की जाएगी तथा प्रवेश पत्र 20 अगस्त को जारी किए जाएंगे। प्रवेश के लिए चयन परीक्षा का आयोजन 23 अगस्त शनिवार को पूर्वान्ह 11 बजे से दोपहर  1.30 बजे तक आयोजित किया जाएगा और परीक्षा परिणाम 24 अगस्त को घोषित किए जाएंगे।

आवेदक को निर्धारित प्रारूप में ही आवेदन 17 अगस्त तक प्रयास आवासीय विद्यालय ईमलीपारा कांकेर में पंजीकृत डाक अथवा स्वयं उपस्थित होकर जमा करना होगा। निर्धारित तिथि एवं समय समाप्ति पश्चात् आवेदन स्वीकार नहीं किया जावेगा। आवेदन का प्रारूप 13 अगस्त तक प्रयास आवासीय विद्यालय ईमलीपारा कांकेर से प्राप्त किया जा सकता है।

उल्लेखनीय प्रयास आवासीय विद्यालय योजना छत्तीसगढ़ शासन की एक महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना का उद्देश्य नक्सल प्रभावित घोषित जिले एवं आदिवासी उपयोजना क्षेत्र में स्थित शासकीय, अशासकीय शालाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करते हुए विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश हेतु प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने हेतु प्रारंभ से ही विशेष कोचिंग के माध्यम से तैयार कर सक्षम बनाया जाना है। इन प्रयास आवासीय विद्यालयों से प्रत्येक वर्ष काफी मात्रा में विद्यार्थी चयनित होकर उच्च संस्थानों में प्रवेश लेते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *