मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 13 नवंबर को मुंगेली जिले के ग्राम कंतेली पहुंचेंगे। इस दौरान वे जिलेवासियों को 465 करोड़ 40 लाख 82 हजार रुपये के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री 24 पूर्ण हो चुके विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही कई नई परियोजनाओं का भूमिपूजन और शिलान्यास भी करेंगे। 68 करोड़ के 24 कार्यों का होगा लोकार्पण मुख्यमंत्री अपने प्रवास के दौरान 68 करोड़ 14 लाख 52 हजार रुपये की लागत से तैयार 24 विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इन कार्यों के पूरा होने से जिले में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना को मजबूती मिलेगी। वहीं, क्षेत्रवासियों को विभिन्न जनसुविधाओं का लाभ मिलेगा। 397 करोड़ से अधिक के कार्यों का होगा भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री 397 करोड़ 26 लाख 30 हजार रुपये की लागत वाले विकास कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास करेंगे। इनमें लोक निर्माण विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, आदिवासी विकास विभाग, जल संसाधन विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा और नगर पालिका परिषद लोरमी से संबंधित परियोजनाएं शामिल हैं। इन परियोजनाओं के माध्यम से जिले में सड़क निर्माण, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और अन्य बुनियादी ढांचे को विकसित करने पर जोर दिया जाएगा। विकास कार्यों के पूरा होने से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आवागमन, सिंचाई तथा जनसुविधाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि होंगे शामिल मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन, राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा सहित बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक और मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले शामिल होंगे। इसके अलावा जिला पंचायत अध्यक्ष, जनपद पंचायत मुंगेली के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री के इस दौरे को मुंगेली जिले में विकास कार्यों के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। लोकार्पण और शिलान्यास होने वाली परियोजनाओं से जिले में सड़क, सिंचाई और आधारभूत सुविधाओं के विकास को गति मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *