छत्तीसगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर 16 से 18 नवंबर तक सभी जिला मुख्यालयों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन आयोजनों के लिए राज्य शासन ने 32 जिलों के मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। वहीं केंद्रीय राज्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद और विधायक अलग-अलग जिलों में कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री बिलासपुर, तोखन साहू रायपुर में होंगे शामिल
जारी सूची के अनुसार बिलासपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, रायपुर में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, कोरबा में उप मुख्यमंत्री अरुण साव और बालोद में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा मुख्य अतिथि होंगे। इसी तरह कोरिया में रामविचार नेताम, दंतेवाड़ा में केदार कश्यप, गरियाबंद में दयालदास बघेल, मुंगेली में लखनलाल देवांगन, राजनांदगांव में श्याम बिहारी जायसवाल और धमतरी में टंकराम वर्मा कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
इन जिलों में मंत्री होंगे मुख्य अतिथि
जशपुर में ओ.पी. चौधरी, बलरामपुर में लक्ष्मी राजवाड़े, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में गजेंद्र यादव, सक्ती में गुरु खुशवंत साहेब और नारायणपुर में राजेश अग्रवाल मुख्य अतिथि होंगे।
सांसदों को भी सौंपी गई जिम्मेदारी
बलौदाबाजार-भाटापारा में बृजमोहन अग्रवाल, दुर्ग में विजय बघेल, कबीरधाम में संतोष पांडेय, सरगुजा में चिंतामणि महाराज, महासमुंद में रूपकुमारी चौधरी और सारंगढ़-बिलाईगढ़ में राधेश्याम राठिया मुख्य अतिथि होंगे। वहीं जांजगीर-चांपा में कमलेश जांगड़े, सुकमा में महेश कश्यप, कांकेर में भोजराज नाग, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में देवेंद्र प्रताप सिंह और बेमेतरा में लक्ष्मी वर्मा को मुख्य अतिथि बनाया गया है।
इन जिलों में विधायक करेंगे कार्यक्रमों में शिरकत
बीजापुर में विक्रम उसेंडी, कोंडागांव में लता उसेंडी, बस्तर में किरण देव, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में रेणुका सिंह, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में प्रणव कुमार मरपच्ची और सूरजपुर में भूलन सिंह मरावी मुख्य अतिथि होंगे।
राज्य शासन ने निर्देश दिए हैं कि जिला मुख्यालयों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का निर्धारण संबंधित मुख्य अतिथियों के परामर्श से किया जाए। आदिम जाति विकास विभाग को आयोजन से जुड़ी आवश्यक व्यवस्थाएं और कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति और स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को याद किया जाएगा।