भारतीय जनता पार्टी ने निकाय चुनाव को लेकर 10 नगर निगमों के लिए चुनाव संचालक, सह संचालक और समन्वयक नियुक्त किये हैं। रायपुर नगर निगम के चुनाव संचालक बृजमोहन अग्रवाल बनाए गए हैं वहीं राजेश मूणत सह संचालक बनाये गए हैं।

इसी तरह पार्टी ने बिलासपुर नगर निगम में चुनाव संचालन का जिममा अमर अग्रवाल को सौंपा है। दुर्ग नगर निगम के लिए गृह मंत्री विजय शर्मा संचालक, सह संचालक गजेंद्र यादव और राजीव अग्रवाल होंग। कोरबा में मंत्री लखन लाल देवांगन संचालक, सह संचालक विकास रंजन महतो होंगे। इसी भांति रायगढ़ नगर निगम के लिए संचालक मंत्री ओपी चौधरी और सह संचालक विजय अग्रवाल को बनाया गया है। देखिए पूरी सूची.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *