रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने लखनपुर स्थित अपने निवास पर क्षेत्र से पहुंचे नागरिकों और क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं एवं आवश्यकताएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने लोगों की ओर से रखी गई शिकायतों और मांगों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।

मंत्री अग्रवाल ने क्षेत्रवासियों से सीधे संवाद करते हुए स्थानीय स्तर की समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आम नागरिकों से जुड़े मामलों में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। पात्र लोगों को शासन की योजनाओं और सुविधाओं का लाभ समय पर मिले तथा प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

मंत्री ने कहा कि क्षेत्रवासियों की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी प्राथमिकता है। जनप्रतिनिधि के रूप में जनता से सीधा संवाद करना और उनकी समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाकर समाधान सुनिश्चित करना जनसेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सुशासन और जनकल्याण के उद्देश्य से कार्य कर रही है। शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के साथ नागरिकों की समस्याओं का संवेदनशीलता और तत्परता से निराकरण करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। मंत्री ने अधिकारियों को क्षेत्रवासियों से प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *