जांजगीर चांपा जिले में हुई बेमौसम बारिश से तापमान 4 डिग्री गिर गया। इससे ठंडी हवा चलने से गर्मी से राहत मिली है। बारिश के अलावा कई जगह ओलावृष्टि भी हुई है। हालांकि मौसम विभाग ने पहले से बारिश की संभावना जताई थी।

जिले में बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। पारा गिरने से लोगों को अब ठंड का एहसास हो रहा है। शुक्रवार को दोपहर के बाद अचानक मौसम ने करवट बदली, इसके बाद कहीं-कहीं तेज बारिश तो कहीं बूंदाबांदी का दौर शुरू हो गई। बारिश के कारण ठंडी हवा चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सुबह से ही बादल छाएं है। जिसके कारण तपती गर्मी से अब लोगों को राहत मिलने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को हुए बारिश के कारण न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा।
वहीं अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार कल के मुकाबले 4 डिग्री तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं 5 किलो मीटर प्रति घंटे की रतार से हवा चलने के कारण अब लोगों को फिर से ठंड का एहसास होने लगा है। इसी तरह जैजैपुर व डभरा क्षेत्र में कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हुई। इससे फसल को नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है। इसमें आम, सब्जी के फसल को ज्यादा नुकसान होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *