4078145881738806504
14271021545470334915
CG Election 2025: प्रदेश भाजपा कोर कमेटी की शनिवार को प्रदेश मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बैठक हुई। बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश भी शामिल हुए। बैठक में नए प्रदेश अध्यक्ष के नामों को लेकर भी चर्चा की गई। क्योंकि वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के साय सरकार में जाने की चर्चा है। इस लिहाज से कोर कमेटी की बैठक में किस वरिष्ठ नेता को प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी जाए, इस पर भी चर्चा हुई। कमेटी के सभी सदस्यों ने अनुभवी वरिष्ठ नेता को ही प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की बात कही।

निकाय चुनाव फरवरी में, बनाई रणनीति

प्रदेश में फरवरी माह में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत संभावित है। ऐसे में भाजपा कोर कमेटी ने निकाय चुनाव को लेकर भी चर्चा की गई। साथ ही ग्राउंड स्तर पर कमियां को शीघ्र दुरुस्त करने के निर्देश राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश ने दिए। कोर कमेटी की बैठक में निकाय चुनाव के लिए आगामी कार्यक्रमों पर भी चर्चा हुई।

बताया जाता है कि प्रदेश भाजपा द्वारा एक-दो दिन में नए जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा की जाएगी। क्योंकि नए जिला अध्यक्षों के लिए केंद्रीय नेतृत्व को तीन-तीन नामों के जो पैनल भेजे गए थे, उसमें एक-एक नामों पर केंद्रीय नेतृत्व ने सहमति दे दी है। अब प्रदेश भाजपा संगठन को घोषणा करना है।
प्रदेश भाजपा के जिलों के दावेदारों को नए जिला अध्यक्षों के नामों की बेसब्री से इंतजार है। क्योंकि एक-एक जिलों से सात से आठ दावेदारों के नाम प्रदेश भाजपा को मिले थे। इसमें पर्यवेक्षकों से चर्चा के बाद तीन-तीन नामों का पैनल बनाया गया था। पैनल में किन तीन का नाम था, यह किसी को नहीं पता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *