पुरषोत्तम पात्र, गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गरियाबंद जिले को करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात दी. इस दौरान उन्होंने पूर्व विधायक गोवर्धन मांझी की मांग पर देवभोग को 36 गांव से जोड़ने वाले बेलाट नाले पर उच्चारित पुल बनाने का ऐलान किया. साथ ही धवलपुर, जिडार, जुगाड़ एवं पीपरछेड़ी में 10 करोड़ रुपए की लागत से 4 नए सर्वसुविधायुक्त छात्रावास का निर्माण की घोषणा की. सरकार की बेहतर योजना क्रियान्वयन के लिए सीएम साय ने जिला प्रशाशन की तारीफ भी की. वहीं अनुकंपा पाने वालों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से थैंक यू सीएम सर कहकर आभार जताया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *