छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर में पिछले तीन दिनों में दूसरी बार पारा 15 डिग्री से नीचे आ गया है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.5 डिग्री कम है। वहीं अधिकतम तापमान बढ़कर 30 डिग्री पर पहुंच गया, लेकिन यह भी सामान्य से कम है.

मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों तक न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन की कोई संभावना नहीं है। मतलब कड़ाके की ठंड ऐसी ही पड़ती रहेगी। दक्षिण छत्तीसगढ में एक से दो डिग्री तक तापमान बढ़ सकता है।

प्रदेश के पहाड़ी व मैदानों इलाकों में नवंबर के तीसरे सप्ताह से ही अच्छी ठंड पड़ रही है। उत्तर छत्तीसगढ़ में तो शीतलहर जैसे हालात हैं। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में रात का तापमान सामान्य से डेढ़ से 5.2 डिग्री तक कम है। दुर्ग में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री है और यह सामान्य से 5.2 डिग्री कम है। वहीं प्रदेश में सबसे गर्म दुर्ग ही रहा।
वहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री पर रहा, जो सामान्य से 1.3 डिग्री ज्यादा रहा। दिन व रात के तापमान में इस तरह अंतर चौंकाने वाला है। सोमवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा ठंड बलरामपुर में पड़ी। वहीं न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री रहा। वहीं अंबिकापुर में पारा 9.4 डिग्री पर रहा। मौसम विज्ञान केंद्र लालपुर के मौसम विज्ञानियों के अनुसार अभी मौसम शुष्क रहेगा। यानी ठंड में बढ़ोत्तरी होने की संभावना बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *