4078145881738806504
14271021545470334915

मंगलवार को कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी यानी देव उठनी एकादशी हैं इस दिन वृश्चिक राशि के जातकों के पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। तो वहीं मीन वालों को कार्य क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। 12 नवंबर को आपकी राशि में क्या खास रहेगा।

मेष राशि का राशिफल

मेष राशि के जातकों के लिए दिन खुशनुमा रहेगा। प्रेम और सहयोग की भावना से मन में प्रसन्न रहेगा। वाहन चलाने में सतर्क रहना होगा। खासतौर पर तेज वाहन चलाने वालों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।

 

वृषभ राशि का राशिफल

वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन बेहद लाभकारी रहेगा। अगर आप पार्टनरशिप में कोई काम करते हैं तो आपको सहयोग मिलेगा। वित्तीय कार्यों में चल रही रुकावटें दूर होंगी।

 

मिथुन राशि का राशिफल

मिथुन राशि के जातकों के लिए मंगलवार का दिन सामान्य रहेगा। किसी बाहरी व्यक्ति के बारे में आप बोलने से पहले आप सतर्क रहें। कार्यस्थल पर लिए गए आपके निर्णय संतोष जनक रहेंगे।

 

कर्क राशि का राशिफल

कर्क राशि के जातकों को वाद-विवाद से बचने की सलाह दी जा रही है। कानूनी मामलों से दूर रहने की सलाह आपको दी जा रही है। अगर कोर्ट में कोई मामले पेंडिंग हैं तो सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे।

 

सिंह राशि का राशिफल

सिंह राशि के जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा। आपको शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। धार्मिक कार्यक्रमों में आपका मन लगेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आप आनंदमय समय बिताएंगे।

 

कन्या राशि का राशिफल

कन्या राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। आर्ट के क्षेत्र में आप अपनी कला का प्रदर्शन दे पाएंगे। आपको अपनी भाषा पर ध्यान देने की जरूरत है। परिवार के सदस्यों को साथ देने की आवश्यकता है।

 

तुला राशि का राशिफल

इन जातकों के लिए मंगलवार का दिन खुशियां लेकर आएगा। आप नई संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं। मानसिक परेशानियां से आप चिंतित रहेंगे। पारिवारिक सदस्यों के साथ खुशनुमा सफर बिताएंगे।

 

वृश्चिक राशि का राशिफल

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मंगलवार का दिन परोपकार के कामों में बीतेगा। यदि आप किसी काम में उलझे हैं, तो आप उसे सुलझाने का प्रयास करना करें।

 

धनु राशि कल का राशिफल

धनु राशि के जातकों के लिए दिन सामान्यतः लाभकारी रहेगा। इस दौरान कुछ नए विरोधी आपके सामने आ सकते हैं। आपको भविष्य को लकर गंभीर रहना होगा। धन संचय को आपको सावधान रहें।

 

मकर राशि का राशिफल

मकर राशि के जातकों के लिए दिन मिश्रित फल देगा। मौसम की प्रतिकूलता आपके स्वास्थ्य प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है। दोस्तों के साथ समय बिताएंगे।

 

कुंभ राशि का राशिफल

यदि आपकी राशि कुंभ है तो आपके लिए आपको अपने कामों पर ध्यान देना होगा। अगर दूसरों पर काम को छोड़ेंगे तो आपको पछतावा हाथ लगेगा। दान पुण्य के काम में रुचि बढ़ेगी।

 

मीन राशि का राशिफल

मीन राशि के जातकों के लिए माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको अपने कामों में नई पहचान मिल सकती है। मन में किसी भी तरह के नकारात्मक विचार न आने दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *