केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भारतीय सड़क कांग्रेस के 83वें वार्षिक अधिवेशन में शामिल होंगे। वार्षिक अधिवेशन का आयोजन 8 से 11 नवम्बर तक शहर के साइंस कॉलेज ग्राउंड पर होगा। देश के हर मेट्रो सिटी के बड़े डेवलपर्स के साथ इस कार्यक्रम में श्रीलंका, बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया, सिंगापुर जैसे देशों के कंस्ट्रक्शन एक्सपर्ट और वैज्ञानिक भी यहां होंगे।

4 दिनों तक चलने वाले इस अधिवेशन में रोड कंस्ट्रक्शन से जुड़ी नई तकनीक पर चर्चा होगी। कांफ्रेंस में यह भी तय होगा कि आगे आने. वाले दिनों में भारत और छत्तीसगढ़ में किस तकनीक से अधिक टिकाऊ सड़कें बनाई जा सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *