दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में होली के मौके पर एक जापानी लड़की (Delhi Japani Girl Molestation) से बदसलूकी का मामला सामने आया. लड़की को कुछ युवक जबरदस्ती रंग लगाते दिखे. इसके बाद अब इस युवती ने सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट किया है. उसका कहना है कि वो भारत से बहुत प्यार करती है. इतना ही नहीं उसने माफी मांगते हुए कहा कि वीडियो के जरिए किसी की भावना को आहत करने का उसका इरादा नहीं था.