Amazing Wadding and Mayra: राजस्थान के बूंदी जिले के नैनवां इलाके के रजलावता गांव में हुई एक गाड़िया लुहार की बेटी की शादी में ग्रामीणों ने सामाजिक समरसता और सरोकार का बेहद उम्दा उदाहरण पेश किया है. इस गाड़िया लुहार की बेटी की शादी में पूरा गांव शामिल हुआ. ग्रामीणों ने ही बेटी का मायरा भरा और बारात की आवभगत की.