4078145881738806504
14271021545470334915

First Woman Loco Pilot Surekha Yadav Operates Vande Bharat Express: एशिया की पहली महिला लोको पायलट सुरेखा यादव के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है. वह हाल में शुरू हुई सेमी-हाई स्पीड ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ ट्रेन (Vande Bharat Express) को चलाने वाली पहली महिला लोको पायलट बन गई हैं. मध्य रेलवे ने यह जानकारी दी है. सुरेखा यादव ने सोमवार को सोलापुर स्टेशन और मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) के बीच इस सेमी-हाई स्पीड ट्रेन को चलाने की जिम्मेदारी के निभाया. मध्य रेलवे की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ ट्रेन 13 मार्च को निर्धारित समय पर सोलापुर स्टेशन से रवाना हुई और अपने आगमन के निर्धारित समय से पांच मिनट पहले सीएसएमटी स्टेशन पहुंची. रेलवे ने कहा कि 450 किलोमीटर की यात्रा पूरी करने पर सुरेखा यादव को सीएसएमटी स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या आठ पर सम्मानित किया गया.

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *