Saraswathi Anand a 42 Year Old Powerlifter: सरस्वती आनंद ने पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में अपनी चमक दिखाई है. मगर 42 साल की उम्र में दो जुड़वा लड़कियों की मां के लिए यह सब करना बहुत आसान नहीं था. खासकर जब वे अपने करियर में काफी सफल हैं और नेटवर्क18 में असिस्टेंट वाइस प्रेसीडेंट हैं. इस पॉवरलिफ्टर ने हाल ही में मिस्र में एक पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में 100 किलोग्राम वजन उठाकर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर मेडल हासिल किया.