राजस्थान (Rajasthan) में माहेश्वरी समाज ने अपनी जनसंख्या बढ़ाने के लिए तीन बच्चों की योजना को बढ़ावा देने का निश्चय किया है. समाज ऐसे दंपतियों को तीसरी संतान पैदा होने 50 हजार रुपए देकर सम्मानित करेगा. यह निर्णय पुष्कर में हुई समाज की आम बैठक में हुआ है.