कांचीपुरम (Kanchipuram) में एक दर्दनाक हादसा हुआ. दरअसल, एक मंदिर में उत्सव के दौरान 13 साल की एक लड़की के बाद बैलगाड़ी में रखे जेनरेटर में फंस गया. बच्ची चीखी-चिल्लाई मगर लाउडस्पीकर की तेज आवाज में लोग उसकी पुकार नहीं सुन पाए. इसके बाद फौरन बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच पाई.