छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित में अब प्रत्येक किसानों को एटीएम की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। 1 मई से हर किसानों को एटीएम उपलब्ध कराया जाएगा। इस बात की जानकारी देते हुए जिला नोडल अधिकारी अमित साहू ने दी। नोडल अफसर ने पत्रिका को बताया कि बैंक में भीड़ से बचने के लिए अब प्रत्येक किसानों को एटीएम की सुविधा दी जा रही है।

उन्होंने बताया कि jila sehkari bank में पर्याप्त संख्या में एटीएम आ चुका है। हर दिन 500-500 किसानों को एटीएम की सुविधा दी जाएगी। यह एटीएम किसानों को एक्टिवेट कर दिया जाएगा। किसानों के लिए यह राहत भरी खबर है। किसान अब बैंक में लाइन में लगकर पैसे निकालने से मुक्ति पा सकेंगे।
किसानों को एटीएम मिलने के बाद वे किसी भी एटीएम से आसानी से एक दिन में 20 हजार रुपए निकाल सकेंगे। इसके अलावा kisano को चेक सुविधा भी प्रदान की जाएगी। चेक मिलने के बाद वे किसी भी बैंक में चेक जमा कर अपने मन माफिक पैसे निकाल सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *