छत्तीसगढ़ में अब ठंड कम होने लगी है। इन दिनों न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि की तापमान में उतार चढ़ाव का दौर जारी है, लेकिन अब न्यूनतम तापमान में ज्यादा बदलाव के असर नहीं है। वहीं आज गुरुवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। इसके साथ ही मौसम में कोई विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है। प्रदेश में गर्मी का असर अब धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम की वजह से नमी बढ़ी है, जिसका सीधा असर प्रदेश के तापमान पर दिख रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *