Delhi Family Attacked in Gao: पीड़ित जतिन शर्मा ने बताया कि आरोपियों के पास चाकू, बेसबॉल बैट और बेल्ट थे, और उन्होंने मुझे पीटना शुरू कर दिया, जिससे मेरी छाती के बाईं ओर चोट लग गई. जब मेरे चाचा और 59 वर्षीय पिता ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो उन्होंने उन पर भी हमला कर दिया. मेरे चाचा की दाहिनी हथेली पर कट लग गया था और मेरे पिता के दाहिने हाथ में कई चोटें आई थीं.