4078145881738806504
14271021545470334915

गरियाबंद, 28 जनवरी 2025: पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देश व मार्गदर्शन में जिले के समस्त पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए फिंगरप्रिंट प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य अपराधों के वैज्ञानिक निराकरण में फिंगरप्रिंट तकनीक की भूमिका को मजबूत करना और अधिकारियों को नवीनतम तकनीकों से अवगत कराना था।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नक्सल) धीरेंद्र पटेल, सभी थाना प्रभारी, विवेचना अधिकारी व संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट राकेश नरवरे ने अधिकारियों को फिंगरप्रिंट लेने, संरक्षित करने, घटनास्थल को सुरक्षित रखने, आरोपी/मृतक व्यक्ति के फिंगरप्रिंट लेने की प्रक्रिया, नेफ़िस सिस्टम, चांस प्रिंट उभारने और डेटाबेस में संग्रहण की विधियों पर विस्तृत जानकारी दी।

इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र पटेल ने कहा,

“फिंगरप्रिंट तकनीक अपराधियों तक पहुंचने का एक सटीक व प्रभावी माध्यम है। यह प्रशिक्षण पुलिस बल को और अधिक सशक्त बनाएगा, जिससे अपराधों के शीघ्र खुलासे में मदद मिलेगी। सभी अधिकारी इस तकनीक का अधिकतम उपयोग कर अपराधों की रोकथाम में अपनी भूमिका सुनिश्चित करें।”

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम गरियाबंद जिले में अपराध अनुसंधान की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगा, जिससे पुलिस विभाग की जांच प्रक्रिया और अधिक सटीक एवं प्रभावी बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *