Satish Kaushik Death : 66 साल के अभिनेता सतीश कौशिक का गुरुवार सुबह गुरुग्राम के एक अस्पताल ले जाते वक्त दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था. उनकी बुधवार रात को तबीयत बिगड़ी थी और उन्हें दिल्ली से सटे गुरुग्राम के फोर्टिस हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गयी है.