Rajasthan Assembly News: ओसियां से कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और मंत्री शांति धारीवाल को आड़े हाथ लिया. अपने विधानसभा क्षेत्र में सड़क परियोजना को रद्द किए जाने से नाराज महिला विधायक ने गहलोत सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उन्होंने सड़क परियोजनाओं को बहाल नहीं किया तो वह वीरांगना की तरह मुंह में घास लेकर धरने पर बैठ जाएंगी.