Amritpal Singh: वारिस पंजाब दे के वकील का दावा है कि भगोड़े अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मगर उसकी गिरफ्तारी की नहीं दिखाने से पुलिस की मंशा पर सवाल पैदा हो रहा है. इससे पहले अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह ने भी दावा किया था कि उनके बेटे को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था और पुलिस उसके फरार होने के बारे में लगातार झूठ बोल रही है. बहरहाल वकील इमान सिंह खारा ने अमृतपाल सिंह के मामले में पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में एक रिट दायर की है.

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *