Hyderabad Viral Video: शादी समारोह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. वायरल क्लिप हैदराबाद (Hyderabad) की बताई जा रही है. दरअसल, एक घर में शादी का माहौल रहता है. दूल्हे को हल्दी लग रही होती है. इस दौरान एक शख्स भी दूल्हे को हल्दी लगाने के लिए आता है. चेहरे पर मुस्कान लिए वो हल्दी लगा ही रहा होता है कि अचानक वो गिर जाता है. बताया जा रहा है कि शख्स को अचानक दिल का दौरा पड़ता है और उसकी मौत हो जाती है.