झांसी में टमाटरों की बढ़ती कीमतों के बीच एक अनोखी घटना घटी। शिवपुरी बाइपास पर एक ट्रक पलटने से 18 टन टमाटर सड़क पर गिर गए, जिसके बाद लूटने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस को मौके पर पहुंचकर टमाटरों की सुरक्षा करनी पड़ी।

उत्तर प्रदेश के झांसी से सामने आए एक मामले ने सभी को चौंका दिया है। यहां टमाटर भी वीवीआईपी है। जी हां… आपने बिल्कुल सहीं सुना, क्योंकि यहां टमाटर की सुरक्षा में पुलिस की तैनाती करनी पड़ी। आपको पूरी खबर विस्तार से बताते हैं।

दरअसल, शिवपुरी बाइपास पर टमाटर लेकर जा रहा तेज रफ्तार ट्रक सामने आई गाय को बचाने के चक्कर अपना नियंत्रण खो बैठा और पलट गया। चारों तरफ सड़क पर टमाटर पड़े हुए थे। इस बात की जानकारी लगने पर लोगों की भीड़ टमाटर लूटने के लिए टूट पड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *